संत निरंकारी मिशन ने सीएचसी में लगाए 100 से अधिक पौधे
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान 100 से अधिक पौधे लगाए गए जिन्हें तीन वर्षों के लिए संत निरंकारी मिशन ने गोद लिया है जिससे यहां लगाए गए पौधों की जड़ों को मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा किए गए पौधारोपण से आने वाली पीढ़ी को लाभ मिलेगा।
संत निरंकारी मिशन का कहना है कि पौधारोपण व वृक्षारोपण हरित विश्व की ओर एक सार्थक कदम है। इससे पहले हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में पौधारोपण किया गया जिनका ध्यान भी रखा गया। अब गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में पौधारोपण किया जा रहा है जहां फलदार, औषधि और छायादार वृक्ष लगाए गए हैं।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























