हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बुलंदशहर के अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी के अपहरण के बाद उसकी की गई निर्मम हत्या के विरोध में हापुड़ के वकील मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे और अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में एकत्र होकर विरोध जताया।

हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की एल्डर कमेटी के सदस्यगणों की आज एक सभा हुई जिसमें अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय सघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ता न्यायालय परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने विरोध व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी का ेदिया। जिसमेें उन्होंने मृतक अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ-साथ दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169























