
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाई में कार्य करने वाली एक महिला ने एक युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करती है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी जिसके बाद युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और निकाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। चार महीने पूर्व पीड़िता गर्भवती हो गई जिसके बाद पीड़िता ने निकाह का दबाव बनाया तो आरोपी ने नौकरी छोड़ दी। आरोपी कहीं और चला गया। पीड़िता आरोपी को ढूंढ रही है जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point























