
दो कारों की भिड़ंत में एक महिला चोटिल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर दो गाड़ियों की भिड़ंत में एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई। इस दौरान हाईवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लिया। साथ ही घायलों का हाल जाना।
मामला गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे का है जब अल्ट्रोज गाड़ी और बलेनो कार की भिड़ंत हो गई। इस दौरान गाड़ी में सवार महिला मामूली रूप से चोटिल हो गई जबकि गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























