लोहे से लदा ट्रक कार को टक्कर मार डिवाइडर से टकराया












लोहे से लदा ट्रक कार को टक्कर मार डिवाइडर से टकराया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शुक्रवार की देर रात लोहे से भरा एक ट्रक कार में टक्कर मार कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा। इस दौरान सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाया और जाम खुलवाया।
मामला शुक्रवार की रात का है जब लोहे से लदा एक ट्रक हरियाणा से हापुड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही चालक पिलखुवा क्षेत्र में सरस्वती अस्पताल के सामने पहुंचा तो अचानक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। पहले एक कार को टक्कर मारी और उसके बाद ट्रक डिवाइडर में जा घुसा। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166







  • Related Posts

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    🔊 Listen to this सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्यसभा सांसद व यूपीए की चेयरमेन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन मंगलवार को जिला कार्यालय…

    Read more

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    🔊 Listen to this दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का दौमी धनोरा मार्ग व दौमी असौड़ा मार्ग अवैध कालोनियों का सबसे बड़ा अड्डा बना है जहां…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान
    error: Content is protected !!