आईआईटी रोपड़ में एक्सरसाइज करते समय हापुड़ निवासी छात्र के कान से खून बहा, मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार निवासी 21 वर्षीय आदित्य सागर पुत्र विनीत कुमार की पंजाब स्थित आईआईटी रोपड़ में जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले आदित्य सागर के कान से खून निकलने लगा और वह बेसुद्ध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद गार्ड उसे आईआईटी के मेडिकल सेंटर लेकर पहुंचे जहां से उसे फर्स्ट एड के बाद  सिविल अस्पताल रोपड़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजाब पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिवार में जवान बेटे की मौत से कोहराम मचा है। बुधवार की शाम मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। प्रथम दृश्यट्या ब्रेन हेमरेज से मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है।

आदित्य सागर आईआईटी रोपड़ में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग का थर्ड ईयर का छात्र था जो जिम में वर्कआउट के लिए गया था। बताया जा रहा है कि पहले ही दिन वर्कआउट के दौरान कान से खून निकलने लगा। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020









  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!