
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के रहने वाले लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर हापुड़ एसपी कार्यालय पहुंचे और कमेटी के नाम पर दो करोड रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसकी संपत्ति जब्त कर धनराशि दिलाने की गुहार लगाई।
एसपी कार्यालय से कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे सुशील सैनी ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति है जिसने कमेटी डाली थी और लोगों को झांसा देखकर उसने बड़ी संख्या में कमेटी के नाम पर लोगों से रुपए लिए। बताया जा रहा है कि करीब दो करोड़ रुपए ले लिए और रुपए वापस नहीं दिए। जब लोगों ने पैसे मांगे तो उसने हाथ खड़े कर दिए। आरोपी ने आलीशान मकान बनाया है। जगह-जगह प्रॉपर्टी भी खरीदी है। ऐसे में क्षेत्रवासी एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731


























