
हापुड़ रेलवे स्टेशन की कैंटीन से ब्रेड पकोड़े का नमूना लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन का मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने निरीक्षण किया और कैंटीन से ब्रेड का नमूना लेकर संग्रहित किया जिसे प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हरपाल मीणा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देश पर यात्रियों को स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खानपान सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैंटिनो की जांच की गई। इस दौरान वेंडर की पहचान पत्र, खाद्य लाइसेंस, खाद्य पदार्थों के संचालन करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र के साथ-साथ रेट लिस्ट, गुणवत्ता को भी परखा और नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















