ब्रेक फेल होने के कारण बस से टकराकर पलटी आम से भरी पिकअप












ब्रेक फेल होने के कारण बस से टकराकर पलटी आम से भरी पिकअप

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के सामने स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार की देर रात आम से भरी एक महिंद्रा पिकअप ब्रेक फेल होने के कारण बस से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान वाहन में सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान महिंद्रा पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने क्षतिग्रस्त वाहन को साइड कराया और वाहन में सवार लोगों का हाल जाना।

सोनीपत के गांव जाखड़ी निवासी रोहित ने बताया कि वह आम से भरी पिकअप लेकर अलीगढ़ से सहारनपुर मंडी जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 थाना देहात के सामने पहुंचा तो आगे अचानक बस आ गई। वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

सड़क हादसे के दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सवारों का हाल जाना। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।

होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!