
👁 43 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में किशोरी से दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने बक्सर की स्टाफ नर्स के घर पर नोटिस चस्पा किया है और 20 जुलाई तक हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे पहले पांचों अन्य आरोपियों के घरों पर भी नोटिस चस्पा किया गया था। मुख्य आरोपी दुष्यंत, पप्पू, अंजू, संत गिरी, कुंवरपाल, स्टाफ नर्स सीमा त्यागी समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

























