
👁 39 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित जमीन पर कब्जे के प्रयास के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गाजियाबाद के लैंड क्राफ्ट सोसाइटी निवासी अमन सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि श्री बांके बिहारी बिल्ड होम कंपनी ने ग्राम ततारपुर में भूमि खरीदी थी जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। 27 जून को जब वह साइट पर थे तब आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर अमन सिंह को चाकू डंडों से घायल किया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

























