
👁 19 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम का है, जहां समीर ने शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार की दोपहर को उसके पिता शकील सामिया कालोनी के पीछे स्थित त्यागी कालोनी में अपने मकान को देखने जा रहे थे। तभी ग्राम नानु के यामीन, ग्राम छोटी मुद के इरफान, उसके भाई खान व एक अज्ञात व्यक्ति ने रोका और बातचीत के बहाने हमला कर दिया। इरफान ने चाकू से सीने पर वार किया, खान ने कमर पर और अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर हमला किया। यामीन ने रस्सी से गला घोटकर हत्या का प्रयास किया।

























