हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्री राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ऐसे में हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर द्वारा विशाल धर्म शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो हापुड़ के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। विशाल धर्म शोभायात्रा में हापुड़ के प्रमुख मंदिरों को भी आमंत्रण दिया गया है।
सौभाग्य की बात: यशवर्धन आचार्य जी महाराज
श्री गंगा जमुना सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि इस अवसर का हम सभी लोग साक्षी बनने जा रहे हैं। सनातन धर्म प्रेमियों से यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने निवेदन किया कि जो भक्तजन 22 जनवरी को अयोध्या ना जा पाए वह हापुड़ की नगरी को ही राममय बना दे और इस विशाल धर्म शोभायात्रा में शामिल जरूर हो।
जानिए कहां से निकलेगी यात्रा:
22 जनवरी को श्री बालाजी मंदिर में सुबह 9:30 बजे महाआरती होगी। इसके बाद 10:00 बजे यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा गांव अच्छेजा के पास स्थित श्री बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर भैरव बाबा मंदिर से फ्री गंज रोड से नवदुर्गा मंदिर रेलवे रोड से श्री चंडी धाम से बाबा खाटू श्याम मंदिर से श्री सनातन धर्म कोठीगेट पर विश्राम करेगी। इस अवसर पर बड़ी से बड़ी संख्या में राम भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065


























