
👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिस लाइन में शुक्रवार को स्पेक्टीकल कोबरा निकल आया। इसके बाद सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने चार फीट लंबे सांप को पकड़कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है जब बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिस लाइन में अचानक चार फीट लंबा स्पेक्टिकल कोबरा निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में सर्पमित्र सुतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और स्पेक्टिकल कोबरा को पकड़ा और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























