
👁 0 views Views
पुलिस ने चोरी का भेद खोला
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 4,520/- रुपये नकद बरामद किए है।आरोपी गांव खेड़ा का मनीष है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
























