
जर्जर बिजली का खंभा दे रहा हादसे को दावत, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर 36 के मोहल्ला नबी करीम में स्थित मस्जिद के सामने बिजली का एक खंभा नीचे से गल चुका है। जर्जर हालत में खड़ा यह खंभा लगातार हादसे को दावत दे रहा है और कभी भी गिर सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा काफी समय से जर्जर स्थिति में है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इसे बदलने या सुरक्षित करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खंभे के आसपास लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है और लोगों की जान तक जा सकती है।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि हादसा होने से पहले जर्जर खंभे को तत्काल हटाकर नया खंभा लगाया जाए।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















