
हापुड़: पाइपलाइन लीकेज से सैकड़ों लीटर साफ पानी बर्बाद, अधिकारी बेपरवाह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा के पास आर्य नगर के बाहर अंडरग्राउंड पेयजल पाइपलाइन में लीकेज होने से सैकड़ों लीटर साफ पानी लगातार बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पाइपलाइन में लीकेज पिछले कई दिनों से है, लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
साफ पानी सड़क और नाली में बहकर बर्बाद हो रहा है। एक ओर पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन लीकेज को लेकर अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द लीकेज ठीक कराने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















