सीएम योगी को अपशब्द कहने वाले के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल को बुधवार को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सरणजीत सिंह गुर्जर ने नामजद तहरीर देते हुए मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम के साथ-साथ एक महान संत भी हैं। ऐसे में उन्हें अपशब्द कहना काफी गलत है और वह तथा उनका संगठन काफी आहत है। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह संबंधित मामले में तहरी देकर मुकदमा दर्ज कराए। इसके पश्चात गुरुवार को भी संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। सरणजीत सिंह गुर्जर का दावा है कि ऑडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है जिनके खिलाफ भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं गुरुवार को भी कार्यकर्ता हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600


























