
मारपीट, पथराव करने व रिवाल्वर तानने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अटूटा में 23 दिसंबर की दोपहर हुई मारपीट पथराव और रिवॉल्वर तानने के मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अटूटा के प्रीतम सिंह की तहरीर के आधार पर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
23 दिसंबर को राशन डीलर का ट्रक गांव में राशन वितरण के लिए आया था। ट्रक की चपेट में आकर उसके घर के सामने विद्युत केवल टूट गए। प्रीतम सिंह ने चालक से इसकी शिकायत की जिसके बाद पड़ोसी वीरेंद्र ने गाली गलौज शुरू कर दिया। जब पुत्रवधू पिंकी ने इसका विरोध किया तो वीरेंद्र का बेटा आर्यन, रोहित और चीनू समेत अन्य लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपियों ने पीतम और पिंकी के साथ मारपीट की। आरोपियों ne जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित के घर पर पथराव भी किया। वीरेंद्र ने पीड़ित पर रिवाल्वर तान दी और धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























