रॉन्ग साइड आ रही ई-रिक्शा से कार की भिड़ंत, एक की मौत










रॉन्ग साइड आ रही ई-रिक्शा से कार की भिड़ंत, एक की मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में गुरुवार की रात एक ई-रिक्शा और गाड़ी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। साथ ही घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मुकेश पुत्र सरदार निवासी हरसिंहपुर के रूप में हुई है जबकि ई-रिक्शा में सवार 35 वर्षीय ललित उर्फ दिनेश पुत्र चंद्रपाल निवासी हरसिंहपुर घायल हो गया।

मामला गुरुवार की रात का है जब ई-रिक्शा हापुड़ से बुलंदशहर की तरफ रॉन्ग साइड आ रही थी। वहीं सामने से आ रही टाटा टिगोर गाड़ी से ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। यादव ढाबे के पास हुए एक्सीडेंट से चीख पुकार मच गई। इस दौरान ई-रिक्शा में सवार मुकेश की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लिया।

रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर









  • Related Posts

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    🔊 Listen to this 20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेलाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव वझीलपुर में हर साल आयोजित होने वाला बूढ़े बाबा के मेले…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन
    error: Content is protected !!