👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर रविवार की सुबह जबरदस्त धुंध छा गई जिसकी वजह से दृश्यता काफी ज्यादा प्रभावित हो गई और वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर चल रहे वाहन कुछ ही दूरी तय करने पर धुंध में कहीं गुम हो गए। यह तस्वीर जनपद हापुड़ के विभिन्न मार्गों पर नजर आई। बाबूगढ़ में भी सड़कों ने सफेद चादर ओढ़ ली जिससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि कई दिन बाद सड़कों पर इस तरह की धुंध नजर आई जिससे वाहन चला रहे हैं चालकों को काफी परेशानी हुई है। दिन में एहतियातन के तौर पर वाहनों की लाइट का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठंड को बढ़ावा दिया।





















