हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पांच थानों में बैरक बनने की उम्मीद जगी है जिससे पुलिसकर्मियों को थानों से आवास तक की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। पांच थानों में करीब सात करोड़ रुपए की लागत से बैंरकों का निर्माण होगा। इसके लिए कार्यदाई संस्था सीएनडीएस ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलने के बाद थानों में बैरकों का निर्माण शुरू होगा।
जनपद हापुड़ में महिला थाना समेत कुल 11 थाने हैं। इनमें से धौलाना, बाबूगढ़, हाफिजपुर, गढ़ और बहादुरगढ़ थाने में बैरक ना होने की वजह से पुलिसकर्मी कस्बों के विभिन्न स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। इसकी वजह से आने-जाने में समय बर्बाद होता है। पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को देखते हुए बैंरकों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है जहां सभी आवासीय सुविधाएं मौजूद रहेंगी। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के पश्चात बैंरकों के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























