वीडियो वायरल होने के बाद से तहसील नहीं पहुंचा रिश्वतखोर रिटायर लेखपाल











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ तहसील के कमरा नंबर 7 में बैठने वाले रिश्वतखोर सेवानिवृत्त लेखपाल की भ्रष्टाचार से भरी वीडियो वायरल होने के बाद से वह गायब हो गया है। प्रतिदिन सीट पर बैठ कर वसूली करने वाला सेवानिवृत्त लेखपाल अरविंद शर्मा तहसील में स्थित कानूनगो दफ्तर के कमरा नंबर-7 में तो क्या… तहसील के आसपास भी नहीं दिख रहा है। लोगों का कहना है कि रिश्वतखोर सेवानिवृत्त लेखपाल ने सारी हदें पार कर अधिकारियों की शह पर लोगों से जमकर वसूली की। 7 साल पहले सेवानिवृत्त हुए लेखपाल को बकायदा कमरे में टेबल और कुर्सी पर बैठाया गया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रिटायर लेखपाल अरविंद शर्मा का काम सिर्फ रिश्वत लेना था जो कि पैसे अपने अधिकारियों को भी पहुंचाता था। इसके लिए प्रतिशत भी बंटा हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद से विभाग की किरकिरी हुई जिसके बाद राजस्व निरीक्षक रामवीर सिंह ने अरविंद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वीडियो वायरल होने के बाद से ही रि. लेखपाल तहसील के आसपास फटक तक नहीं रहा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि खुलेआम रिश्वत मांगने वाला भ्रष्ट रिटायर्ड लेखपाल अधिकारियों के आशीर्वाद के साथ यह कारनामा कर रहा था।

आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!