👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराना बाजार में स्थित मस्जिद मदरसा सादात तथा जामिया रहमानिया अरेबिया हापुड़ में यातायात पुलिसकर्मीयों ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक रूल का पालन कराने की शपथ दिलाई। सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर विजेंद्र पाठक ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए सभी को शपथ दिलाई। इस दौरान कारी इरफान, कारी शब्बीर, मौलाना अब्दुल रजक, मौलाना मोहम्मद याकूब आदि उपस्थित रहे।





















