👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर और बैक परीक्षा के दौरान एक छात्रा को आंतरिक उड़न दस्ते ने नकल करते हुए पकड़ा। एमकोम द्वितीय वर्ष की छात्रा पर्ची की मदद से नकल कर रही थी। छात्रा की कॉपी को सील कर यूनिवर्सिटी भेज दिया गया है।बता दें कि एसएसवी पीजी कॉलेज को कई कालेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां पर एक कॉलेज की छात्रा परीक्षा दे रही थी। इसी बीच कॉलेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने छात्रा को नकल करते हुए पकड़ लिया और कॉपी को सील कर दिया।
























