👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव शरिफपुर में बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वह अवैध कब्जे के विरोध में उतर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग तालाब की सफाई नहीं होने दे रहे क्योंकि उन्होंने तालाब पर अवैध कब्जा किया हुआ है जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से की है।तालाब की सफाई में आ रही समस्याओं के चलते ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मांग की है कि अवैध कब्जे को मुक्त कराया जाए। कागजातों को चेक किया जाए। अवैध कब्जा हटाने के पश्चात ही तालाब की सफाई हो पाएगी। ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
























