👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न गांव में बुखार लगातार पैर पसारता जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पावटी में बुखार की चपेट में आने से पिछले सात दिनों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है जिससे गांव में मातम छाया हुआ है। अभी भी गांव में 200 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में शिविर लगाने की मांग की है।
आपको बता दें कि औरंगाबाद में दो हफ्तों में पांच लोगों की मौत के बाद अब गांव पावटी में भी बुखार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है जबकि 200 का उपचार चल रहा है। पिछले सात दिनों में पूनम देवी, गिरिराज सिंह और लक्ष्य की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041























