
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र गौतम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा सचिन घर के बाहर गेट पर खड़ा था। तभी कुछ दबंग आए और उनके बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से मामले से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। जब सचिन घर के बाहर खड़ा था। तभी दबंग आए और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया जिससे पीड़ित लहूलुहान हो गया। खून से लथपथ सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




















