
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जनपद हापुड़ के पिलखुवा पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान संगठन कभी भूलेगा नहीं। आपको बता दे कि इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जनपद हापुड़ आगमन कार्यक्रम शुक्रवार का था लेकिन किसी कारण शुक्रवार का कार्यक्रम निरस्त हो गया था। शनिवार को वह पिलखवा पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीडीओ हापुड़ श्रुति शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष विभु बंसल आदि इस दौरान उपस्थित रहे।




















