
👁 8 views Views
हापुड़, सीमन / सुरेश जैन (ehapurnews.com): भारत माता को पराधीनता की बेडियो से मुक्त कराने मे ऐसे अनेक क्रांतिकारी शहीद हो गए जिन्हे आज देश भूला बैठा है। ऐसे ही क्रान्तिकारी थे जयदेव कपूर (बाबूजी)जिनकी आज पुण्य तिथि है।
जयदेव कपूर का जन्म 1908 मे शाहबाद मे हुआ था जो बाद मे उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले मे शिफ्ट हो गए। बी एस सी की शिक्षा पूरी कर देश के क्रांतिकारियो के साथ जुड गए और देश की विभिन्न जेलो मे अडोमान निकोबार जेल मे 1928 से 1946 तक रहकर घोर यातनाए झेली। उनका निधन 19 सितम्बर 1994 को हुआ।
ऐसे महान क्रान्तिकारी की आज पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हे शत शत नमन है।




















