
👁 70 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। हापुड़ के नए अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में महेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक रहे विनीत भटनागर को आईपीएस में प्रमोशन मिलने के बाद वाराणसी भेजा गया है। उनके स्थानांतरण के बाद पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी के तहत महेश कुमार की तैनाती की गई है।हापुड़ पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नए एएसपी के सामने जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।






















