हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया जहां मंगलवार की रात को एक हाई टेंशन लाइन अचानक टूट गई जिसके चलते लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया जिसने देर किए बिना विद्युत लाइन को ठीक कराया जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
बता दें कि उबारपुर बिजली घर के पास स्थित गांव नवादा में मंगलवार की रात को अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार टूटने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को तुरंत मामले से अवगत कराया। तार टूटने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति कुछ देर के लिए प्रभावित हो गई। बिजली विभाग की टीम ने तुरंत विद्युत तारों को दुरुस्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को नई लाइन बिछाने चाहिए जिससे बिजली के तार ना टूटे। स्थानीय लोगों ने मौके से एक वीडियो भी शेयर कर अपनी समस्या को बताया।




























