👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तत्वावधान में गुरुवार को किसानों ने भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया। किसानों ने चौधरी टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने और किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हुण ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा है और उन्होंने किसानों के उनके अधिकार के लिए जगाया तथा किसान हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राजेंद्र गुर्जर, जितेंद्र नागर, सैंकी त्यागी, अनुज तेवतिया, भगत सिंह, ओम प्रकाश आदि उपस्थित थे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























