हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। मामले की जानकारी मिलने पर जनपद हापुड़ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने गढ़मुक्तेश्वर में पीएचसी का औचक निरीक्षण किया जहां अव्यवस्थाओं को देखकर वह भड़क उठे। अनुपस्थित मिले अधिकारी और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट दिया।
जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव लुहारी स्थित सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी गुरुवार को औचक निरीक्षण करने के लिए पहुचें। इस निरीक्षण के दौरान सीएमओ को पीएचसी में कई खामियां मिली। साथ ही निरीक्षण के दौरान पीएचसी में तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट भी नदारद मिले जिसके बाद सीएमओ द्वारा दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए है।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सक व फार्मासिस्ट अस्पताल में आते ही नही है और न ही अस्पताल से दवाई मिल पाती है।
इन दिनों मौसम बदलने के कारण गाँव मे बीमारियां बढ़ रही है।अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ की नाराजगी का कितना असर अधिकारियों पर पड़ेगा यह देखना होगा?
























