
हापुड़: मोबाइल चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के नई पन्नापुरी निवासी मिथुन कुमार पुत्र मूलचंद ने मोहित शर्मा डेरी वाले निवासी मोहल्ला जगन्नाथ पुरी हापुड़ देहात हापुड़ और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि वह 21 सितंबर की सुबह करीब 10-11 बजे के आसपास गढ़ चुंगी फ्लाईओवर के नीचे था जिसे आरोपी जरौठी मार्ग पर स्थित शराब के ठेके की कैंटीन पर ले गए। उसके ऊपर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाकर रस्से से हाथ पैर बांधकर लोहे की रोड, लात-घूंसों से जमकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायत के मुताबिक, मोहित, पीड़ित को दो अज्ञात लोगों के साथ शराब के ठेके की कैंटीन पर ले गया। आरोप है कि वहां मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाकर रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और डंडे, लोहे की रॉड और लात-घूंसों से पिटाई की गई। कैंटीन संचालक ने युवक को बचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















