
मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसियों व पुलिस में झड़प, गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप/हर्ष त्यागी(ehapurnews.com): देश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं होने की खबरों पर देश में सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में सोमवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाए की मुख्य निर्वाचन आयुक्त भाजपा के इशारे पर कार्य कर रहे हैं और वोटर को उसके अधिकार से वंचित कर रहे हैं। हापुड़ के अंबेडकर तिराहे पर पुलिस व कांग्रेसजनों के बीच जमकर नोक झोंक हुई।
जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष इरफान अहमद संयुक्त आह्वान पर सैकड़ो कांग्रेसजन सोमवार को हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के निकट एकत्र हुए।
इसके बाद कांग्रेस जनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा गिरफ्तारी की मांग को लेकर जैसे ही विरोध मार्च निकालने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया जिसको लेकर पुलिस में कांग्रेस जनों में जमकर नोक झोंक हुई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पदाधिकारियों, कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिन्हें पुलिस मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन ले गई।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















