हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ मंडी में बिक्री व आरा मशीन पर कटाई हेतु लकड़ी तस्करी कर अन्य इलाकों से लाई जा रही है। यह रहस्योद्घाटन हाल ही में वन विभाग द्वारा लकड़ी से लदे एक कैंटर के पकड़े जाने से हुआ। कैंटर में 80 कुंतल आम की लकड़ी लदी थी, जो बिजनौर से तस्करी कर हापुड़ लाई गई।
क्षेत्रीय वन अधिकारी विभागीय कर्मचारियों के साथ रात्रि गश्त पर थे कि जरौठी रोड पर लकड़ी से लदे एक कैंटर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेज गति से कैंटर को दौड़ा दिया और जरौठी रोड पर स्थित ब्रह्म सिंह की आरा मशीन के कम्पाउंड में कैंटर को खड़ा कर दिया और मालिक ने गेट को बंद कर दिया। थाना हापुड़ देहात पुलिस की मदद से लकड़ी से लदे कैंटर को बरामद किया और वन दरोगा संजीव कुमार ने कैंटर चालक साजिद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि हापुड़ का जरौठी रोड तस्करी की लकड़ी का बिक्री का अड्डा बना है, जहां रातभर विभिन्न स्थानों से वाहनों द्वारा तस्करी कर प्रतिबंधित लकड़ी बिक्री व कटाई हेतु लाई जाती है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























