हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जैसे एक मकान को घर बनाने के लिए एक परिवार की आवश्यकता होती है उसी प्रकार एक विद्यालय को विद्यामंदिर बनाने के लिए भी एक परिवार की ही जरूरत होती है और ये परिवार शिक्षक,बच्चे और साथ में उनके अभिभावक मिलकर बना सकते हैं। ये परिवार एक दिन में नहीं बनता ,वर्षों लग जाते हैं इस वृक्ष को सींचने में तब कहीं जाकर यह मजबूत बन पाता है।covid-19 के चलते 4 महीनों से गांव नवादा का प्राथमिक विद्यालय बंद था इसलिए स्कूल परिसर में गंदगी का ढेर जमा हो गया।

मिशन प्रेरणा की E-पाठशाला के बारे में बताने जब सहायक अध्यापिका डा. रेणु देवी गांव नवादा गई तो सहसा ही यह बात शिक्षिका के मुंह पर आ गई कि स्कूल में तो गंदगी हो रही है, तो परिवार उठ खड़ा हुआ। अपने स्कूल को विद्यामंदिर समझ उसकी सफाई के लिए।

ग्राम प्रधान राजपाल सिंह,भगत सिंह,सोहित सिंह,प्रेमचंद,ग्रामीणों व स्टाफ ने मिलकर स्वच्छता अभियान में स्वेच्छा से श्रमदान दिया जो कि एक परिवार की भावना से ओत प्रोत कार्य रहा।इस कार्य की प्रशंसा हो रही है।
बच्चो की सेहत का रखें ख्याल, खिलाए पोष्टिक आहार || KRML MP आटा || FREE Home Delievery के लिए अभी कॉल करें- Rahul Arora: 9756255281

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950























