हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला मुख्यालय छोड़कर जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. जिलाधिकारी मेधा रूपम का कहना है कि वह रात के दस बजे अधिकारियों की लाइव लोकेशन की निगरानी करेंगी. यदि कोई अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय छोड़कर जाता है तो उसका एक दिन का वेतन काटा जाएगा और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.
शासन का आदेश है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी ड्यूटी के स्थान को छोड़कर अपने घर नहीं जाएगा लेकिन अधिकारी मानने को तैयार नहीं है. सुबह ड्यूटी के स्थान को छोड़कर चले जाते हैं. आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी लेकिन अधिकारी लगातार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं. कुछ अधिकारी तो ऐसे हैं जो सरकारी वाहनों के साथ-साथ सरकारी डीजल का इस्तेमाल कर रहे हैं. डीएम ने लापरवाहों पर शिकंजा कसने के लिए सख्त रुख अपना लिया है. निगरानी वह स्वयं करेंगी और दस बजे के बाद लाइव लोकेशन भेजनी होगी जिससे डीएम पल-पल पर निगाह रख सकें. इस दौरान निरीक्षण भी किया जाएगा और यदि कोई बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़कर जाता है तो उसका एक दिन का वेतन काटा जाएगा.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























