हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, मुरादपुर रोड हापुड़, विद्यालय में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। छोटे-छोटे बच्चो ने कृष्ण और राधा बनकर व सुंदर-सुंदर प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया जिसमे दर्शवी, तनिषा, तनु, अनंत, आरव, व्योम राधा कृष्ण प्रीतियोगिता में उत्तम रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह कशयप, संतोष कश्यप, मैनेजर अभिषेक कश्यप, प्रधानाध्यापिका शारदा रानी ने बच्चों को कृष्ण के जीवन की जानकारी देकर बच्चों का मार्गदर्शन किया। मंच संचालन नीरज कुमार द्वारा किया गया व दीप्ति, रमन, दीपांशु, कोमल, पूजा, संतोष, सीमा, मोहशीना, सपना आदि मोजूद रहे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























