हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित शिवलोक कॉलोनी में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया जहां भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिव मंदिर में लगी झांकियों को देखने के लिए भक्त दूर-दूर से आए. इस दौरान माहौल भक्ति के रंग में रंग गया. हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की उद्घोष से क्षेत्र गूंज उठा. दो वर्ष कोरोना की वजह से जन्माष्टमी का पर्व फीका पड़ गया था लेकिन एक बार फिर जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया जिसमें भक्तों ने जमकर आनंद लिया.























