हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में त्यागी समाज के युवा और बुजुर्गों ने ग्राम दादरी, नंगोला, धनौरा, त्यागी नगर एवम अन्य स्थानों पर पंचायत की जिसमे आह्वान किया गया कि आगामी 21 अगस्त 2022 को सभी त्यागी समाज के लोगो को हिस्सा लेना है।
आपको बता दें कि नोएडा में श्रीकांत त्यागी प्रकरण से त्यागी समाज सरकार से काफी गुस्सा हैं। रालोद नेता अशोक त्यागी ने बताया कि त्यागी समाज के युवा और बुजुर्ग सभी नोएडा में होने वाली त्यागी महापंचायत में हजारों की संख्या में हिस्सा लेंगे और पहुंचने के लिए सभी बंदोबस्त किए जा चुके हैं।
श्रीकांत त्यागी की पत्नी और बच्चों के साथ जो बर्ताव किया गया है समाज इस तरह से कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस मौके पर अरविंद त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी, अजय त्यागी, महेश त्यागी , दीपक त्यागी, अक्षय त्यागी, निखिल त्यागी , राहुल त्यागी, कपिल त्यागी, दीपक त्यागी, स्वेतांक त्यागी आदि मौजूद रहे।























