
मतदाता सूची को अपडेट करने के निर्देश
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची, बीएलओ कार्य, निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण, ईपीआईसी कार्ड वितरण एवं कार्यालय अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि मतदाता सूची का कार्य त्रुटि रहित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं दोहरी प्रविष्टियों को हटाने के कार्य में तेजी लाई जाए। कार्यालय में साफ-सफाई, पत्रावलियों का रख-रखाव एवं आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















