
गुंडों को कारतूस सप्लायर्स का पुलिस को पता नहीं चल पा रहे है
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत पुलिस रोजाना तमंचे व कारतूस बरामद कर रही है और तमंचा रखकर रौब गांठे वाले बदमाश को जेल भेज रही है।ताज्जुब तो इस बात का है कि पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नही किया है कि आखिर बदमाश तमंचा खरीद कहां से रहे है और कारतूस गुंडो को कौन सप्लाई कर रहा है।
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी सद्दाम निवासी इस्लाम नगर अमरोहा है।आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को तमंचा व कारतूस को लेकर अहम जानकरी दी है जिसका पुलिस ने खुलासा नही किया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















