
आगामी त्योहारों के लिए जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट, पुलिस की रहेगी पैनी नजर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। इसके लिए सभी उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ड्रोन एवं सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया सेल द्वारा अफवाहों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी ने विद्युत, नगर पालिका, जल निगम एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्बाध आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरागत कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। पूर्व की भांति ही आयोजित की जा रही शोभायात्रा को अनुमति दी जाए। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि शोभा यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को निर्देश दिए कि बसों की व्यवस्था समय से ही कर ली जाए। रक्षाबंधन के दिन महिलाओ व यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या ना हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारियो, सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















