
हापुड़ में मिलावटी पनीर पर खाद्य विभाग का प्रहार, 10 कुंतल पनीर नष्ट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हसनपुर, अमरोहा से हापुड़ आ रही एक गाड़ी को NH-9 पर रोककर जांच की।
जांच के दौरान गाड़ी में करीब 10 कुंतल पनीर बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे और करीब 2.30 लाख रुपये कीमत के पनीर को मौके पर नष्ट करा दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने त्योहार के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और सप्लाई पर निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















