
हाफिजपुर में 14 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की FIR
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी करीब एक महीने पहले बिना बताए गाजियाबाद स्थित अपनी बुआ के घर से चली गई थी। वह बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।
शिकायत के अनुसार, 29 जून को किशोरी अपने छोटे भाई को सपनावत स्थित मंदिर पर मिली थी। जब वह घर आई तो उसके पास एक मोबाइल फोन था। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मोबाइल रूबीना नाम की महिला का है।
इसके कुछ समय बाद तीन महिलाएं किशोरी की मां के घर पहुंचीं और किशोरी के बारे में पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि उनके पास किशोरी का फोन है। किशोरी उस समय घर पर मौजूद नहीं थी, जिसके बाद तीनों महिलाएं वहां से भाग गईं। वहीं उसी दिन से किशोरी भी लापता है। मामले की सूचना पुलिस को 112 नंबर पर दी गई थी।
पीड़िता की मां के मुताबिक, उन्होंने रिश्तेदारों के यहां भी किशोरी की तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। मामले में हाफिजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867



















