
बाबूगढ़ स्थित शिवा ढाबा से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में शिवा ढाबा गुड्डू प्रधान के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित बिट्टू के मुताबिक, 16 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे वह नया हाईवे स्थित शिवा ढाबा गुड्डू प्रधान पर खाना खाने के लिए गया था।
बताया गया कि बिट्टू पुत्र लल्लू निवासी कोटला मेवतियान हापुड़ ने अपनी बाइक नंबर UP37S2685 ढाबे के बाहर खड़ी की थी और खाना खाने के लिए अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस बाहर आया तो बाइक मौके से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद पीड़ित ने बाबूगढ़ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक और आरोपी की तलाश में जुटी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















