हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के अमृत महोत्सव व 75वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब हापुड स्टार परिवार के द्वारा एक हॉस्पीटल में रक्त दान महा दान शिविर का आयोजन डा शिव के नेतृत्व में किया गया जिसमें लगभग 75 लोगों ने रक्त दान किया।
लायन राजीव गर्ग ने रक्त दान के गुणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्त दान कर हम बहुत से लोगों की जान बचा सकतें हैं।
रक्त दान करने से हमारे शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नही आती. शिविर में महिलाओं को रक्त दान के लिए जागरूकता लाने के लिए लायन नीलू मलहोत्रा ने रक्त दान सभी को प्रेरणा दी।
वहीं ब्लड डोनेशन कैंप से पहले गढ़ रोड पर क्लब के पदाधिकारियों ने झंडा फहराया और राष्ट्रगान गाकर बलिदानियों को याद किया.
शिविर में प्रधान लायन दीपक मित्तल, सचिव लायन नितिन गर्ग,कोषाध्यक्ष लायन तुषार गोयल,ज़ोन चेयरपर्सन लायन विशाल मलहोत्रा,लायन मनीष गोयल,लायन मोहित शर्मा,लायन जुगनु गोयल,लायन अंकित गुप्ता,लायन सुमित अग्रवाल,लायन पवन सिंघल, लायन शुभम् गोयल,लायन गौरव सिंघल आदि उपस्थित रहे।

























