👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर संस्कार भारती हापुड़ ने हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर डॉ श्यामा प्रसाद की प्रतिमा के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया. वंदे मातरम गौरव गायन नाम के इस कार्यक्रम के दौरान पूरे देश में एक साथ संस्कार भारती ने 6:30 बजे राष्ट्रगान गाया और अमर शहीदों को याद किया. इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार जैन, महामंत्री भूषण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.
























